3 संसदीय क्षेत्रों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी अब आगे है। मध्य प्रदेश में भाजपा और दादरा और नगर हवेली में शिवसेना प्रत्याशी आगे है।
14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है | मध्य प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, मेघालय की 3 में से 1-1 सीट पर NPP और UDP आगे, मिजोरम की 1 सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट आगे और राजस्थान की 2 में से 1 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की 4 में से 1 सीट पर TMC आगे चल रही है। असम की 5 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, बिहार की 2 में से 1 सीट पर राजद आगे, हिमाचल प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर कांग्रेस आगे और कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।