Categories: News-Headlines

2,500 से अधिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने नई दिल्ली में इंडिया गेट पर लाइफ (पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली) विषय पर आधारित प्रदर्शनी और गतिविधियों में भाग लिया

9 और 10 फरवरी को नई दिल्ली में इंडिया गेट पर लाइफ (पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली) विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी और पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 60 से अधिक संस्थानों के 2,500 से अधिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी ऊर्जा और रचनात्मकता को लाइफ के कार्यों में प्रदर्शित किया। इन दो दिनों में कुल मिलाकर 3,000 से अधिक लोगों ने प्रदर्शनियों का दौरा किया।

दूसरे दिन विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली के लिए अपने विचारों का प्रदर्शन किया, जिसमें दिन-प्रतिदिन की यांत्रिक गतिविधियों से गतिज ऊर्जा का उपयोग करना, कृषि अवशेषों से ऊर्जा पैदा करना और ई-कचरे से सजावटी उत्पाद बनाना शामिल था। विचार सुविचारित और व्यावहारिक थे।

कार्यक्रम दे कौरान ऑन-द-स्पॉट फेस पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई, स्कूली बच्चों और युवाओं ने पर्यावरण चेतना के बारे में अपने दृष्टिकोण की रचनात्मक अभिव्यक्ति की, जिसमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हमारे चारों ओर जीव-जंतुओं और वनस्पतियों को बढ़ाने के लिए पेड़ लगाने से लेकर बिजली के उपकरणों का सर्वोत्तम उपयोग शामिल था।

सुलभ-अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संस्थान द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें दिखाया गया कि हम अपने घरों में ही स्रोत पर ही गीले और सूखे कचरे को कितनी आसानी से अलग कर सकते हैं, जिससे स्थानीय निकायों द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

लाइफ (पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली) विषय वाले उत्पादों की प्रदर्शनी में, गैर-सरकारी संगठन और 18 ईआईएसीपी (पर्यावरण सूचना जागरूकता, क्षमता निर्माण और आजीविका कार्यक्रम) केंद्र पूरे भारत में, अहमदाबाद, आइजोल, अल्मोडा, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, लखनऊ, पटना और पुणे के साथ-साथ प्रकृति के लिए विश्वव्यापी निधि (डबल्यूडबल्यूएफ़) इंडिया, सुलभ-अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संस्थान (आईआईएचएच), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-भारतीय खनन संस्थान (आईएसएम) धनबाद, ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टीईआरआई), जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), योजना और वास्तुकला विद्यालय और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ईआईएसीपी केंद्रों ने ईआईएसीपी के हरित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित लोगों द्वारा बनाए गए पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शित उत्पादों में मोटा अनाज-आधारित खाद्य पदार्थ, जैविक शहद, गैर-लकड़ी वन उपज जैसे कटलरी, लैंपशेड, टोकरी और बैग से लेकर रसोई के कचरे से खाद और इलेक्ट्रिक स्टोव को बिजली देने के लिए पोर्टेबल सौर पैनल तक उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं।

युवाओं ने प्रेरक विचारों और पर्यावरणीय चेतना की रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी लाइफ (पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली) विषय के प्रदर्शन के साथ-साथ इसके प्रति अपने उत्साह और सामूहिक कार्रवाई में उत्कृष्ट थे। व्यक्तिगत प्रतिभागियों, टीमों के साथ-साथ विद्यालयों और महाविद्यालयों को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संयुक्त सचिव नमिता प्रसाद ने पुरस्कार प्रदान किए।

यह कार्यक्रम प्रकृति के लिए विश्वव्यापी निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) इंडिया ईआईएसीपी केंद्र द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया था।

लाइफ (पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सीओपी-26 में पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए “बिना सोचे समझे और विनाशकारी उपभोग के बजाय सचेत और सोच समझकर उपयोग” के लिए एक जन आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया गया था। इसका उद्देश्य व्यक्तियों और समुदायों को ऐसी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है जो प्रकृति के अनुरूप हो और उसे नुकसान न पहुंचाए। मिशन लाइफ (पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली) का लक्ष्य लाइफ के दृष्टिकोण को मापने योग्य प्रभाव में बदलना है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

8 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.