Categories: News-Headlines

2023-24 के लिए दाखिल किए गए 6.98 करोड़ ITR में से 6.84 करोड़ ITR सत्यापित किए गए, 2.45 करोड़ से भी अधिक रिफंड जारी किए गए

आयकर विभाग त्वरित और कुशल तरीके से आयकर रिटर्न (आईटीआर) की प्रोसेसिंग करने के लिए प्रतिबद्ध है। 05.09.2023 तक आकलन वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल किए गए 6.98 करोड़ आईटीआर में से 6.84 करोड़ आईटीआर सत्यापित किए जा चुके हैं। 05.09.2023 तक सत्यापित कुल आईटीआर में से आकलन वर्ष 2023-24 के 6 करोड़ से भी अधिक आईटीआर की प्रोसेसिंग हो चुकी है जिसके परिणामस्वरूप 88% से भी अधिक सत्यापित आईटीआर की प्रोसेसिंग हो चुकी है। आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 2.45 करोड़ से भी अधिक रिफंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

निर्बाध और त्वरित तरीके से करदाता सेवाएं प्रदान करने के विभाग के प्रयासों को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। उसी के अनुरूप आकलन वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल रिटर्न के लिए आईटीआर का औसत प्रोसेसिंग समय (सत्यापन के बाद) घटाकर 10 दिन कर दिया गया है, जबकि आकलन वर्ष 2019-20 के लिए यह अवधि 82 दिन और आकलन वर्ष 2022-23 के लिए यह अवधि 16 दिन थी।

यह बताना उचित है कि विभाग करदाताओं की ओर से कुछ जानकारी/सूचना न मिलने के अभाव में आईटीआर की निम्नलिखित श्रेणियों की प्रोसेसिंग करने में सक्षम नहीं है:

ए. आकलन वर्ष 2023-24 के लिए ऐसे लगभग 14 लाख आईटीआर हैं जो दाखिल तो किए गए हैं, लेकिन 04.09.2023 तक करदाताओं द्वारा सत्यापित किए जाने अभी बाकी हैं। रिटर्न को सत्यापित करने में विफलता के कारण प्रोसेसिंग में देरी होती है क्योंकि करदाता द्वारा सत्यापन पूरा हो जाने के बाद ही रिटर्न की प्रोसेसिंग हो सकती है। करदाताओं की ओर से सत्यापन प्रक्रिया तुरंत पूरी करने का अनुरोध किया जाता है।

बी. लगभग 12 लाख ऐसे सत्यापित आईटीआर हैं जिनमें विभाग द्वारा अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है, जिसके लिए करदाताओं को उनके पंजीकृत ई-फाइलिंग खातों के माध्यम से अपेक्षित संचार या सूचना भेजी गई है। करदाताओं से अनुरोध है कि वे इस तरह के संचार या सवाल का शीघ्रता से जवाब दें।

ऐसे कई मामले हैं जिनमें आईटीआर की प्रोसेसिंग हो चुकी है और रिफंड भी निर्धारित हो चुका है, लेकिन विभाग उन्हें जारी करने में असमर्थ है क्योंकि करदाताओं ने अभी तक अपने उस बैंक खाते को सत्यापित या मान्य नहीं किया है जिसमें रिफंड जमा किया जाना है। करदाताओं से अनुरोध है कि वे अपने बैंक खातों को ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से सत्यापित या मान्य करें।

आयकर विभाग काफी तेजी से प्रोसेसिंग करने एवं रिफंड को शीघ्रता से जारी करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में करदाताओं से सहयोग करने का अनुरोध करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.