Categories: News-Headlines

2023-24 के बजट ने विकसित भारत के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023-24 के बजट को अमृत काल का पहला बजट बताते हुए इसे विकसित भारत की आकांक्षाओं और संकल्पों को पूरा करने के लिए एक मजबूत आधार बताया है।

वित्त मंत्री सीतारामन द्वारा संसद में केन्‍द्रीय बजट पेश करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बजट में वंचितों को प्राथमिकता दी गई है और समाज की आकांक्षाओँ, गरीबों, गांवों और मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने वित्त मंत्री और उनकी टीम को ऐतिहासिक बजट बनाने के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट सहकारी समितियों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास का आधार बनाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य भंडारण योजना बनाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में नई प्राथमिक सहकारी समितियों के गठन की महत्वाकांक्षी योजना के प्रस्‍ताव का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इससे खेती के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन क्षेत्र का विस्तार होगा, किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को उनके उत्पादों के बेहतर दाम मिलेंगे।

प्रधानमंत्री ने डिजिटल भुगतान की सफलता पर कहा कि बजट में डिजिटल कृषि बुनियादी ढांचे के लिए एक बड़ी योजना लायी गयी है।

बजट में अवसंरचना क्षेत्र के लिए बड़े निवेश के प्रावधान पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसमें दस लाख करोड़ रुपये का अभूतपूर्व निवेश भारत के विकास को नई ऊर्जा और गति देगा। उन्होंने बताया कि इन निवेशों से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्‍होंने कहा कि 2014 की तुलना में अवसंरचना क्षेत्र में निवेश 400 फीसदी से ज्यादा हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट एक सतत भविष्य के लिए हरित विकास, हरित अर्थव्यवस्था और हरित बुनियादी ढांचे को अभूतपूर्व विस्तार देगा। उन्होंने कहा कि आज का भारत सड़क, रेल, मेट्रो, बंदरगाह और जलमार्ग जैसे हर क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी ढांचा चाहता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 के लिए तय लक्ष्‍यों को हासिल करने और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में लिए गए फैसलों से लोगों का जीवन आसान हुआ है। उन्होंने बजट में आय कर की दरों में कमी के साथ-साथ इसकी प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाए जाने की व्‍यवस्‍थाओं का भी उल्‍लेख किया।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.