Categories: News-Headlines

2022 में 34 हजार बांग्‍लादेशी लोगों ने शरण लेने के लिए यूरोपीय यूनियन प्‍लस के देशों में आवेदन किया: EUAA

शरणार्थियों के लिए यूरोपीय यूनियन एजेंसी (EUAA) ने कहा है कि 2022 में लगभग 34 हजार बांग्‍लादेशी लोगों ने शरण लेने के लिए यूरोपीय यूनियन प्‍लस के देशों में आवेदन किया था। बांग्‍लादेश के नागरिकों द्वारा शरण के लिए किए गए आवेदनों की यह संख्‍या 2008 के बाद सबसे ज्‍यादा है। 2021 में आवेदनों की संख्‍या लगभग बीस हजार थी।

2022 में यूरोपीय यूनियन प्‍लस के देशों में शरण के लिए लगभग दस लाख आवेदन किए गए थे, जो 2021 की तुलना में पचास प्रतिशत अधिक है। यूरोपीय यूनियन प्‍लस के देशों में शरण के लिए 2016 के बाद आवेदनों की यह सबसे बड़ी संख्‍या है।

यूरोपीय यूनियन प्‍लस देशों में यूरोपीय संघ के सभी देश और आइसलैण्‍ड, लिकटेंस्टीन (Liechtenstein), नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

सीरिया, अफगानिस्‍तान और तुर्किए से बड़ी संख्‍या में शरण के लिए आवेदन मिले हैं। ई यू ए ए के अनुसार 2022 में सीरिया के एक लाख 32 हजार, अफगानिस्‍तान के एक लाख 29 हजार और तुर्किए के 55 हजार लोगों ने यूरोपीय यूनियन प्‍लस देशों में शरण के लिए आवेदन किया था। इनमें युद्धग्रस्‍त यूक्रेन छोड़कर भागे हुए और शरण ढूंढ रहे वहां के लगभग 40 लाख लोगों की संख्‍या शामिल नहीं है।

2022 में छह लाख 32 हजार लोगों को यूरोपीय यूनियन प्‍लस देशों में शरण लेने की स्‍वीकृति मिली थी, जो 2021 की तुलना में बीस प्रतिशत अधिक है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.