केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को गर्मी से संबंधित एक स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है। गर्मी से संबंधित बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्यकारी योजना की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को गर्मी के मौसम में गर्मी के प्रभाव को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के सभी मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि पहली मार्च से सभी राज्यों और जिलों में जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम-एनपीसीसीएचएच के अंतर्गत गर्मी से संबंधित बीमारियों की एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच पर दैनिक रूप से निगरानी की जाएगी। मंत्रालय ने राज्यों को कहा है कि गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य कार्यकारी योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिले तथा स्वास्थ्य सुविधा स्तर पर गर्मी की चेतावनी को तत्परता से साझा किया जाना चाहिए।
मंत्रालय के दिए गए निर्देश में कहा गया है कि पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं, अंतःशिरा तरल पदार्थ, आइस पैक, ओआरएस और सभी आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य सुविधा तैयारियों की समीक्षा की जाए।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment