जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 30 दिसम्बर को हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान समीर डार के रूप में की गई है। समीर डार वर्ष 2019 में पुलवामा के लेथपुरा में आतंकी हमले में शामिल था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले में शामिल अन्य आतंकी पहले ही मारे जा चुके हैं।
2019 के पुलवामा हमले में शामिल अंतिम आतंकवादी भी अनंतनाग मुठभेड़ में मारा गया