19वें एशियाई खेल आज से चीन के हांगझोउ में शुरू होंगे। बिग लोटस नाम के हांगझोउ ओलंपिक खेल स्टेडियम में शाम को इन खेलों का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। भारत ने एशियाई खेलों की 42 स्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए छह सौ 55 खिलाडियों का दल भेजा है। हाकी कप्तान हरमनप्रीत सिहं और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।
एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह का सोनी लाइव पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। दर्शक सोनी स्पोर्ट्स टेन टू एस डी और एच डी तथा सोनी स्पोर्ट्स टेन थ्री एस डी और एच डी हिन्दी टी.वी. चैनलों पर भी ये प्रसारण देख सकते हैं। सीधा प्रसारण भारतीय समय के अनुसार शाम साढे पांच बजे किया जाएगा।