Categories: News-Headlines

15 से 18 साल के किशोरों के कोविड रोधी टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शनिवार से शुरू हो गया।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर के माध्यम से लोगों से अनुरोध किया कि वे टीकाकरण के लिए अपने परिवारों के पात्र किशोरों का पंजीकरण कराएं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बच्चे सुरक्षित, तो देश का भविष्य सुरक्षित। नववर्ष के अवसर पर आज (शनिवार) से 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। मेरा परिजनों से आग्रह है कि पात्र बच्चों के टीकाकरण के लिए उनका पंजीकरण कराएं।’’

उल्लेखनीय है कि 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोरों के लिए टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.