केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान ने आज से सौ दिन के पठन अभियान – पढ़े भारत का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य देश तथा प्रदेश स्तर पर बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों, सामुदायिक और शैक्षिक प्रशासकों सहित सभी हितधारकों को अभियान में शामिल करना है। इसका उददेश्य विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में भी सुधार लाना है। अभियान के तहत बच्चों में रचनात्मकता, विवेचनात्मकता, शब्दावली और मौखिक तथा लिखित रूप से अभिव्यक्ति की योग्यता विकसित की जायेगी। इसे बच्चों को अपनी परिस्थितियों और वास्तविक जीवन की सच्चाईयों को समझने में मदद मिलेगी।
बाल बाटिका के स्तर से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चों को इस अभियान से जोड़ा जायेगा। इस दौरान पढ़ाई को रूचिकर और आनंदमय बनाने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए प्रत्येक समूह के लिए प्रति सप्ताह एक कार्यक्रम तैयार किया गया है। बच्चे इसे शिक्षकों, माता-पिता, भाई-बहन या परिवार के अन्य सदस्यों की सहायता से कर सकेंगे। यह अभियान दस अप्रैल तक चलेगा।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment