Categories: News-Headlines

13 राज्‍यों के 53 केन्‍द्रों में CUET-UG परीक्षा स्‍थगित

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सूचित किया है कि स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये आज होने वाली साझा विश्‍वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- सीयूईटी-यूजी प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से 13 राज्‍यों के 53 केन्‍द्रों पर स्‍थगित कर दी गई है। एनटीए ने एक बयान में कहा कि स्‍थगित परीक्षा अब 12 से 14 अगस्‍त के बीच होगी। इसके लिए समान प्रवेश पत्र मान्‍य रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा स्‍थगित होने के बारे में एसएमएस और ई-मेल से सूचित कर दिया गया है।

एनटीए ने कहा कि नयी तिथि उपयुक्‍त नहीं होने की स्‍थ‍िति में उम्‍मीदवार अपना रोल नम्‍बर और वांछित ति‍थि का उल्‍लेख करते हुए डेट चेंज@एनटीए डॉट एसी डॉट आईएन पर ई-मेल भेज सकते हैं।

उम्‍मीदवारों को परीक्षा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट देखते रहने को कहा गया है।

जिन केन्‍द्रों पर परीक्षा स्‍थगित की गई है उनमें नई दिल्‍ली के अलावा उत्‍तर प्रदेश में गोंडा, नोएडा और वाराणसी, हरियाणा में अंबाला और गुरूग्राम, अरूणाचल प्रदेश में पासी घाट, असम में नलबाड़ी, छत्‍तीसगढ़ में बिलासपुर, झारखंड में बोकारो, जमशेदपुर और रामगढ़, लद्दाख में लेह, महराष्‍ट्र में औरंगाबाद, मिजोरम में आईजॉल, तमिलनाडु में डिंडि‍गुल, पश्चिम बंगाल में हुगली, और ओडि़सा में भुवनेश्‍वर शामिल हैं।

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी 15 जुलाई से 20 अगस्‍त तक देश के लगभग 259 शहरों और विदेश के नौ शहरों में चार सौ नवासी परीक्षा केन्‍द्रों पर सीयूईटी-यूजी का संचालन कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

नितीन गडकरी और एकनाथ शिंदे की मुलाकात पर बढ़ी चर्चा, दिल्ली दौरे से सियासी अटकलें तेज

नितीन गडकरी और एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा चर्चा में, क्या मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी… Read More

11 hours ago

इंस्टाग्राम की खतरनाक दुनिया का खुलासा! BBC की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

BBC की जांच में इंस्टाग्राम के छिपे पहलुओं का खुलासा, ऑनलाइन दुनिया के कई गंभीर… Read More

11 hours ago

Wimbledon 2026: फोन्सेका की चुनौती, जोकोविच, सबालेंका और सिनर पर रहेंगी सबकी नजर

Wimbledon 2026 Day 5 Live: जोआओ फोन्सेका एक्शन में, बाद में कोर्ट पर उतरेंगे Novak… Read More

11 hours ago

Anna Kalinskaya vs Belinda Bencic: विंबलडन 2026 में रोमांचक मुकाबला, जानें किस खिलाड़ी का पलड़ा भारी

Anna Kalinskaya और Belinda Bencic के बीच तीसरे दौर की टक्कर पर टिकी नजरें Anna… Read More

11 hours ago

RAK ICC ने रास अल खैमाह में नया व्यापार केंद्र का उद्घाटन किया

यह नई पहल UAE को प्राइवेट वेल्थ एडवाइजर, पारिवारिक निवेश कार्यालय और अंतरराष्ट्रीय परिवारों के… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.