भारतीय नौसेना ने समुद्र विज्ञान एवं मौसम विज्ञान में उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर डेटा साझाकरण और सहयोग पर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (इसरो), अहमदाबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस पहल के साथ दोनों संगठनों के पास आपसी सहयोग का एक साझा मंच होगा, जिसमें एसएसी द्वारा की गई वैज्ञानिक प्रगति का तालमेल भारतीय नौसेना के प्रयासों से कराया जाएगा जिससे देश की रक्षा को उपग्रह डेटा पुनर्प्राप्ति और अनुप्रयोगों के क्षेत्र में तेजी से विकास के साथ देश की रक्षा को बनाए रखा जा सके। यह समझौता ज्ञापन 2017 में हस्ताक्षरित पिछले समझौता ज्ञापन का विस्तार है और दो संगठनों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाएगा।
सहयोग के व्यापक क्षेत्र में गैर-गोपनीय अवलोकन संबंधी डेटा साझा करना, एसएसी से उत्पन्न मौसम संबंधी जानकारियों का सैन्य अभियानों में इस्तेमाल और नए उपकरणों के विकास, अंशांकन और ओशन मॉडल के सत्यापन के लिए उपग्रह डेटा के प्रसंस्करण हेतु विषय विशेषज्ञों (एसएमई) का प्रावधान शामिल है।
भविष्य में सार्थक बातचीत और पेशेवर ढंग से आदान-प्रदान के लिए अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) और भारतीय नौसेना द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
नितीन गडकरी और एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा चर्चा में, क्या मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी… Read More
BBC की जांच में इंस्टाग्राम के छिपे पहलुओं का खुलासा, ऑनलाइन दुनिया के कई गंभीर… Read More
Wimbledon 2026 Day 5 Live: जोआओ फोन्सेका एक्शन में, बाद में कोर्ट पर उतरेंगे Novak… Read More
Anna Kalinskaya और Belinda Bencic के बीच तीसरे दौर की टक्कर पर टिकी नजरें Anna… Read More
Alpha Review: क्या आलिया भट्ट की 'Alpha' YRF Spy Universe की नई ब्लॉकबस्टर है? Alpha… Read More
यह नई पहल UAE को प्राइवेट वेल्थ एडवाइजर, पारिवारिक निवेश कार्यालय और अंतरराष्ट्रीय परिवारों के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment