Categories: News-Headlines

हैती में एरियल हैनरी को नए प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ दिलायी गयी

हैती में एरियल हैनरी को नए प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ दिलायी गयी है। करीब दो सप्‍ताह पहले राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में राष्‍ट्रपति जोवेनल मोसे की हत्‍या कर दी गयी थी। अपनी हत्‍या से पहले मोसे ने हैनरी से पदभार संभालने के लिए कहा था।

एरियल हैनरी उस समय पदभार नहीं संभाल सके थे, क्‍योंकि अंतरिम प्रधानमंत्री क्‍लाउड जोसेफ के साथ राजनीतिक कशमकश में उलझे हुए थे। हालांकि जोसेफ के सोमवार को पद से हटने बाद हैनरी के शपथ ग्रहण और इस वर्ष सितम्‍बर में कराये जाने वाले चुनावों का रास्‍ता साफ हो गया ।

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री हैनरी ने कहा कि लोगों में फिर से विश्‍वास बहाल करना उनकी प्राथमिकता होगी और सरकार कानून व्‍यवस्‍था कायम करने और सुरक्षा के लिए हर कदम उठायेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.