Categories: News-Headlines

बीजेपी ने ऑक्‍सीजन की कमी के कारण हुई मौतों पर राज्‍यसभा में सरकार द्वारा दिए गए बयान पर विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाए जाने की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने कोविड महामारी के दौरान ऑक्‍सीजन की कमी के कारण हुई मौतों पर राज्‍यसभा में सरकार द्वारा दिए गए बयान पर विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाए जाने की आलोचना की है। पार्टी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने सरकार के रूख को दोहराया‍ कि स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍यों का विषय है और किसी भी राज्‍य ने ऑक्‍सीजन की कमी के कारण हुई मौतों का कोई आंकडा नहीं भेजा है।

किसी भी राज्‍य ने या किसी भी यूनियन टेरटरी ने ऑक्‍सीजन के शोर्टेज को लेकर कोई मृत्‍यु हुआ हो स्‍पेस्‍फिकली बिकोज ऑफ शोर्टेज इस पर कोई आंकड़ा नहीं भेजा। किसी ने भी यह नहीं कहा कि उनके राज्‍य में ऑक्‍सीजन शोर्टेज के कारण कोई मृत्‍यु हुई है। इसलिए इसके आंकड़े नहीं हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि इसमें केन्‍द्र सरकार के उत्‍तर में स्‍पष्‍ट है कि यह राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों द्वारा भेजा गया आंकडा एकत्र किया गया है। श्री पात्रा ने कहा कि महाराष्‍ट्र और छत्‍तीसगढ की सरकारों ने भी कहा है कि उनके राज्‍य में ऑक्‍सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी हर एक मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा प्रवक्‍ता ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कोविड 19 समीक्षा बैठक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के शामिल न होने की भी आलोचना की है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.