हिमाचल प्रदेश में शिमला के राजभवन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में नागरिक अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी विकास यात्रा में अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी कहा जाता है। उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को नमन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य की प्राचीन संस्कृति तथा प्राकृतिक सम्पदा को संजोकर रखने के लिए प्रदेशवासियों की सराहना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज चार दिन के दौरे पर शिमला पहुंची। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ आनर भी दिया गया। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी यह पहली आधिकारिक यात्रा है।
राष्ट्रपति कल शिमला में राष्ट्रीय लेखापरीक्षा और लेखा अकादमी में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगी। वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को पदक और डिग्रियां भी प्रदान करेंगी।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment