दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट एयलाइंस के इस विमान को कॉकपिट में खराबी की गलत सूचना मिलने के कारण आईजीआई हवाईअड्डे पर वापस उतारना पड़ा। इस विमान में सवार सभी 140 यात्री सुरक्षित हैं।
एयरलाइन ने आज जारी बयान में कहा कि कॉकपिट में खराबी की झूठी चेतावनी के कारण विमान को वापस दिल्ली उतारना पड़ा है। कंपनी ने बताया कि दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट की बी-737 विमान, जिसकी उड़ान संख्या एसजी-8373 थी, उसे कॉकपिट में एएफटी कार्गो फायर लाइट जलने के कारण वापस दिल्ली में उतारना पड़ा है।
स्पाइसजेट ने कहा कि बाद में कैप्टन की कार्रवाई से बत्ती बुझ गई और सभी परिचालन मापदंडों को सामान्य पाया गया है। एएफटी कार्गो के खुलने पर आग या धुएं का कोई निशान नहीं मिला है। कंपनी ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के आधार पर चेतावनी को गलत पाया गया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment