इजरायली सेना ने आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के साथ लडाई तेज होने के साथ ही इजरायल के लेबनान के साथ उत्तरी सीमा को बंद सैन्य क्षेत्र घोषित कर दिया है। इजरायल के इस कदम से साफ है कि हिज्बुल्लाह के संभावित हमले से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इजरायल को आशंका है कि गाजा पट्टी में फलस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास की मदद करने के लिए हिज्बुल्लाह दूसरा मोर्चा खोल सकता है।
इजरायल ने लेबनान सीमा पर चार किलो मीटर के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। इस क्षेत्र में किसी भी नागरिक का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इजरायल ने यह फैसला हिज्बुल्लाह के एक टैंक भेदी राकेट दागने के बाद किया है। इस हमले में उत्तरी इजरायल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद इजरायल डिफेंस फोर्स ने सुबह से ही जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमरीका ने इजरायल को मदद देने के लिए क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढाते हुए दूसरा विमान वाहक पोत तैनात करने की योजना घोषित की है। इसके जरिए कल से इजरायल से अमरीका जाने वाले अमरीकी नागरिकों की भी मदद की जाएगी।
इस बीच इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग ने इजरायल की यात्रा पर आए अमरीकी सांसदों से बात की है। यह मुलाकात तेल अवीव में सैन्य मुख्यालय में हुई।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment