जीटेक्स वैश्विक प्रदर्शनी में 250 से अधिक प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियां वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कमर कस चुकी हैं। दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आज से शुरु हो रहे पांच दिवसीय प्रौद्योगिकी उत्सव में दुनिया भर के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रमुख हितधारक जुट रहे हैं।
भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों की इस जबरदस्त उपस्थिति को इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा प्रायोजित एक उच्च-स्तरीय आईसीटी प्रतिनिधिमंडल का सहयोग मिल रहा है। 80 विशिष्ट भारतीय कंपनियां भी इस वैश्विक प्रौद्योगिकी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।
ईएससी के अध्यक्ष, संदीप नरूला ने कहा है कि 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र से प्रमुख उद्यम शामिल होंगे।
भारतीय मंडप में आने वाले मेहमानों को एआई-सक्षम उपकरणों और बैंकिंग समाधानों से लेकर क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, मेटावर्स, शैक्षिक समाधान, दूरसंचार समाधान और कई अन्य उत्पादों और समाधानों के प्रदर्शन से रुबरु होने का अवसर मिल सकता है।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment