Categories: News-Headlines

हिंदी में आज के अखबारों की सुर्खियां 27 जुलाई 2021

अधिकांश अखबारों ने तोक्‍यो ओलिम्पिक से पदक जीतकर स्‍वदेश लौटने पर मीराबाई चानू के गर्मजोशी से हुए स्‍वागत के चित्र दिये हैं। राजस्‍थान पत्रिका और हरिभूमि ने लिखा है- पहले स्‍थान पर आई खिलाड़ी को जापान ही रूकने का आदेश। स्‍वर्ण में बदल सकता है- मीराबाई का रजत। अखबारों ने पहले पन्‍ने पर लिखा है- तलवारबाज भवानी देवी पदक से चूकी, कहा- सॉरी, प्रधानमंत्री ने भवानी का हौसला बढ़ाते हुए कहा- देश को आप पर नाज़ है।

करगिल विजय दिवस पर सैनिकों को नमन करते राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द के चित्र भी अखबारों ने पहले पन्‍ने पर दिये हैं। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री पद से येडियुरप्‍पा का इस्‍तीफा सुर्खियों में है। अमर उजाला ने लिखा है- ठीक दो साल में इस्‍तीफा दिया। नये मुख्‍यमंत्री के नामों पर भी अखबारों ने चर्चा की है। संसद में लगातार चले रहे हंगामे के बीच कोई कामकाज न हो पाने पर भी विस्‍तार से अखबारों ने खबर दी है। लोकसत्‍य की खबर है- कृषि मंत्री ने कहा- नये कृषि सुधार कानून किसानों को सशक्‍त और खेती को समृद्ध करने वाले हैं।

अमर उजाला की खबर है- मसूर की दाल सस्‍ती होगी, आयात शुल्‍क खत्‍म। बदलाव आज से लागू। जनसत्‍ता और हरिभूमि लिखता है- ब्रिटेन के हाईकोर्ट द्वारा भारतीय कारोबारी विजय माल्‍या को दिवालिया घोषित किया। भारतीय बैंकों के लिए कर्ज वसूली की राह आसान।

देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति और टीकाकरण पर भी अखबारों की नजर है। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है-यूरोप में डेल्‍टा वैरिएंट के नये मामले सामने आये, पाबंदियां फिर बढ़ाई, पर्यटकों पर लगाई रोक। उत्‍तर पूर्वी भारत में अगले तीन चार दिन भारी बारिश का अनुमान देते हुए दैनिक ट्रिब्‍यून ने लिखा है- तीन चार दिन जमकर बरसेंगे बादल। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- आज हो सकती है बारिश, जल भराव, ट्रैफिक जाम की संभावना। उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में झमाझम बारिश के आसार। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- किन्‍नौर में अब भी फंसे 120 पर्यटक। हिमाचल में भी दो दिन तक तेज बारिश का अलर्ट।

हिन्‍दुस्‍तान ने पहले पन्‍ने पर बॉक्‍स में लिखा है- उत्‍तराखंड में इस बार दस प्रतिशत से अधिक बारिश, घने जंगलों के कारण आबादी वाले इलाकों में आ रहे हैं जानवर। अखबार लिखता है- पर्यटक सावधान रहें, बारिश की वजह से जानवरों के लगातार हमले बढ़े।

राजस्‍थान पत्रिका ने अद्भुत शीर्षक से अंतरिक्ष में कल रात सितारों की बारिश का अनोखा नजारा दिखने की जानकारी के साथ लिखा है- अंतरिक्ष की घटनाओं में रूचि रखने वालों के लिए होगी खास, 28 जुलाई की रात।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.