हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक मेवात में सबसे अधिक 42.64% मतदान हुआ, उसके बाद यमुनानगर में 42.08% और जींद में 41.93% मतदान हुआ। पंचकूला में सबसे कम 25.89% मतदान हुआ।
आज एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरु हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। दो करोड़ तीन लाख से अधिक मतदाता एक हजार 31 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य में कुल 20 हजार 632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हरियाण के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग सहित सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोगों से बडी संख्या में वोट डालने और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की अपील की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के सभी युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने की भी अपील की।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment