Categories: News-Headlines

हरियाणा में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 625 परिवारों को फिर से अपने लापता लोगों से मिलाया गया

हरियाणा में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 625 परिवारों को फिर से अपने लापता लोगों से मिलाया गया है। एक पखवाड़े में 324 बच्चों और 301 वयस्कों को खोजा गया है। जिला पुलिस की टीमों ने दो सौ 84 लापता बच्चों और राज्य अपराध शाखा की मानव तस्करी रोधी इकाई ने 40 बच्‍चों को उनके रिश्तेदारों को सौंपा। इसी तरह जिला पुलिस टीम ने दो सौ 62 लापता वयस्कों को और मानव तस्करी रोधी इकाई ने 39 लोगों को उनके परिवारों से मिलवाया। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक हरियाणा पुलिस के इस अभियान का मकसद परिवार से बिछड़े बच्चों और अन्य लोगों को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाना था। अभियान के दौरान 183 भिखारियों और 263 बंधुआ मजदूरों को भी छुड़ाया गया।

Operation Smile: हरियाणा पुलिस ने 625 परिवारों के चेहरे पर लौटाई खोई हुई #मुस्कान

15 दिनों में घर वापस आए 324 गुमशुदा #बच्चे व 301 अन्य लापता लोग

183 भिखारियों और 263 बंधुआ मजदूरों को भी किया गया रेस्क्यू
@cmohry

— Haryana Police (@police_haryana) April 18, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.