भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उपयोगिता एनटीपीसी लिमिटेड ने एनटीपीसी बोंगाईगांव में प्रस्तावित बांस आधारित बायो-रिफाइनरी और अन्य हरित परियोजनाओं में साझेदारी के अवसरों के लिए नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एनआरएल ऑयल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है, जो पेट्रोलियम उत्पादों के शोधन और विपणन के व्यवसाय में संलग्न है।
केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के इन दो उद्यमों का उद्देश्य इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से हरित रसायनों के क्षेत्र में अपना दायरा बढ़ाना तथा देश के नेट-जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनने की दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए स्थायी समाधानों के क्षेत्र में दाखिल होना है।
इस समझौता ज्ञापन पर 30 जनवरी, 2024 को एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह; ओआईएल के सीएमडी और एनआरएल के अध्यक्ष डॉ रंजीत रथ; और एनआरएल के एमडी भास्कर ज्योति फुकन की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
एनटीपीसी 2032 तक 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने और ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी बनने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी डीकार्बोनाइजेशन की दिशा में ग्रीन हाइड्रोजन, बायोफ्यूल्स, कार्बन कैप्चर और हाइड्रोजन मोबिलिटी जैसे अनेक कदम उठा रही है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment