Categories: News-Headlines

भारत-सिंगापुर ने कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिंगापुर गणराज्य के लोक सेवा प्रभाग की स्थायी सचिव टैन जी केव के साथ बैठक की। बैठक में सिंगापुर सरकार के लोक सेवा प्रभाग और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कल हुई बैठक में भारत-सिंगापुर ने कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। द्विपक्षीय बैठक में वर्ष 2024 के लिए सहयोग की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई। सहयोग के क्षेत्रों में सुशासन प्रथाओं को साझा करना, कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सूचनाओं का आदान-प्रदान, शासन में प्रौद्योगिकी के उपयोग पर दोनों देशों के बीच सहयोग और समय पर संयुक्त कार्य समूह की बैठकें आयोजित करना शामिल है।

सहयोग के व्यापक क्षेत्रों में ई-सेवा वितरण में सुधार, ई-गवर्नेंस प्रथाओं, एकीकृत सेवा वितरण पोर्टलों को अपनाना और शिकायत निवारण में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई)/ मशील लर्निंग (एमएल) का उपयोग सम्मिलित है। भारतीय पक्ष ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) सुधारों के कार्यान्वयन, राष्ट्रीय ई-सेवा वितरण मूल्यांकन का उपयोग करके ई-सेवाओं की बेंचमार्किंग और लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के माध्यम से योग्यता की मान्यता द्वारा “अधिकतम शासन-न्यूनतम सरकार” की नीति को लागू करने में भारत सरकार द्वारा की गई प्रगति को प्रस्तुत किया। सिंगापुर पक्ष ने सिंगापुर सरकार भागीदारी कार्यालय और नागरिकों की आवाज सुनने और निरंतर समाधान खोजने के लिए सिंगापुर द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रस्तुत किया। सिंगापुर पक्ष ने अपने नागरिकों को प्रौद्योगिकी को अधिक से अधिक अपनाने के लिए तैयार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

20 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

20 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

21 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

21 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

21 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.