Categories: News-Headlines

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने खाद्य सुरक्षा पर व्‍यापक विचार-विमर्श के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य सभा के अनुरूप वैश्विक मंच सृजित किए जाने का आह्वान किया

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने खाद्य सुरक्षा पर व्‍यापक विचार-विमर्श के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य सभा के अनुरूप वैश्विक मंच सृजित किए जाने का आह्वान किया है। आज नई दिल्‍ली में दो दिन के वैश्विक खाद्य नियामक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि आदतों के कारण होने वाले रोगों और खाद्यान्‍न मिलावट की समस्‍या को देखते हुए वैश्विक खाद्य सुरक्षा मानक तय करने के लिए खाद्य सुरक्षा पर विस्‍तृत विचार-विमर्श जरूरी है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि भोजन और स्‍वास्‍थ्‍य एक-दूसरे से जुड़े हैं और उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य के लिए गुणवत्‍तापूर्ण पोषक खाद्य पदार्थ जरूरी हैं। उन्‍होंने कहा कि खाद्य नियामकों को खाद्य सुरक्षा के बारे में व्‍यापक दृष्टिकोण रखना होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने कहा कि खाद्यान्न उपलब्‍धता और वैश्विक खाद्य सुरक्षा की आवश्‍यकता को देखते हुए भारत सरकार ने उत्‍पादन बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में व्‍यापक सुधार और नए प्रयोग किए हैं। उन्‍होंने कहा कि इस बारे में कोई भी नीति किसानों के हित को ध्‍यान में रखते हुए बनाई जानी चाहिए।

दो दिन के इस सम्‍मेलन का आयोजन भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने किया है। इसका उद्देश्‍य खाद्य सुरक्षा प्रणाली और नियामक व्‍यवस्‍था मजबूत करने के लिए वैश्विक मंच सृजित करना है। इससे खाद्य सुरक्षा नीति तय करने और सुरक्षित खाद्यान्‍न सुनिश्चित करने की रणनीति साझा करने का भी अवसर मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

24 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

1 day ago

This website uses cookies.