Categories: News-Headlines

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इटली की अध्‍यक्षता में मानव, पृथ्वी और समृद्धि विषय पर आयोजित जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इटली की अध्‍यक्षता में मानव, पृथ्वी और समृद्धि विषय पर आयोजित जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। कल बैठक के दौरान, उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों को लागू करने के परिणामों के विस्तृत मूल्यांकन के साथ कोविड महामारी के वैश्विक स्वास्थ्य प्रभाव की निगरानी के लिए भारत के उपायों को साझा किया। मनसुख मांडविया जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए इस महीने की 4 तारीख से इटली की राजधानी रोम के चार दिन दौरे पर हैं।

एक ट्वीट में, मनसुख मांडविया ने कहा कि उन्होंने ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा के साथ स्वास्थ्य देखभाल में बेहतर सहयोग के लिए सकारात्‍मक बातचीत की है। उन्होंने वन हेल्थ और बेहतर परिणाम के लिए नैनो-यूरिया की शुरुआत के बारे में भी चर्चा की। बातचीत के दौरान, मनसुख मांडविया ने ब्राजील में तपेदिक रोग के खिलाफ संघर्ष में सहायता के लिए भारत के पूर्ण सहयोग का प्रस्‍ताव किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.