टोक्यो पैरालम्पिक खेल कल सम्पन्न हो गए। पैरालिम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज अवनि लेखरा समापन समारोह में देश की ध्वजवाहक रहीं। भारत इन खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। एक रिपोर्ट।
समापन समारोह का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के साथ सादगी के साथ किया गया। इन खेलों में 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी ने 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में चुनौती पेश की। कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान देने के लिए तैराकी के खिलाड़ियों और नर्सों ने जापान के ध्वज के साथ सबसे पहले स्टेडियम में प्रवेश किया। इस दौरान स्टेडियम वायलीन की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। साथ ही दृष्टिबाधित बैंड वादकों ने मधुर धुन छेड़ी और पूरा स्टेडियम संगीतमय हो गया। इन खेलों में भारत ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक जीते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पैरालिम्पिक खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने पर उनसे मुलाकात करेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने सभी खेल संघों से 2024 और 2028 ओलिंपिक के लिए बड़ी योजनाएं तैयार करने का भी आग्रह किया ताकि भारत अपने प्रदर्शन में और सुधार कर सके।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment