Categories: News-Headlines

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 को कल लॉन्च होगा, एसएसजी, 2021 के तहत देश भर के 698 जिलों के 17,475 गांवों को कवर किया जाएगा

स्वच्छ भारत मिशन चरण-2 के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, 2021 को कल यानी 9 सितंबर, 2021 को लॉन्च किया जाएगा। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण का उद्देश्य देश में ओडीएफ के साथ मध्यस्थ के तौर पर जुड़कर परिणामों की गति बढ़ाने का समर्थन करना है। सर्वेक्षण 2021 के संचालन के लिए एक विशेषज्ञ एजेंसी को काम पर रखा गया है। सर्वेक्षण के हिस्से के रूप में, गांवों, जिलों और राज्यों को प्रमुख मापदंडों का उपयोग करके रैंकिंग किया जाएगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के हिस्से के रूप में, देश भर के 698 जिलों के 17,475 गांवों को कवर किया जाएगा। सर्वेक्षण के लिए इन गांवों के 87,250 सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूलों, आंगनबाड़ियों, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों, हाट/बाजारों/धार्मिक स्थलों का दौरा किया जाएगा। एसबीएम से संबंधित मुद्दों पर प्रतिक्रिया के लिए लगभग 1,74,750 परिवारों का मत लिया जाएगा। साथ ही, नागरिकों को इस उद्देश्य के लिए विकसित एक एप्लिकेशन का उपयोग करके स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर ऑनलाइन फीडबैक देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीब्ल्यूएस) ने “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (एसएसजी) इससे पहले 2018 और 2019 में शुरू किया था। यह बताना जरूरी है कि एसएसजी सिर्फ एक रैंकिंग एक्सरसाइज नहीं है बल्कि जनांदोलन (जन आंदोलन) बनाने के लिए एक वाहक है। प्रमुख गुणवत्ता और मात्रात्मक मापदंडों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर जिलों की रैंकिंग का मार्गदर्शन करने के लिए एक विस्तृत प्रोटोकॉल विकसित किया गया है।

एसएसजी 2021 के विभिन्न आधार का मान नीचे दिया गया है :

सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का प्रत्यक्ष निरीक्षण-30 प्रतिशत
नागरिकों की प्रतिक्रिया, जिसमें आम नागरिकों, ग्राम स्तर पर प्रमुख प्रभावकों और मोबाइल ऐप का उपयोग करने वाले नागरिकों से ऑनलाइन प्रतिक्रिया शामिल है-35 प्रतिशत
स्वच्छता संबंधी मानकों पर सेवा स्तर की प्रगति -35 प्रतिशत

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.