स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन मित्रता को प्रगाढ़ बनाने और विशेषकर रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देश वर्ष 2026 को भारत–स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में मना रहे हैं।
‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “दिल्ली में राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ के साथ सार्थक मुलाकात हुई। भारत–स्पेन मित्रता को प्रगाढ़ बनाने और विशेषकर रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हमारे देश वर्ष 2026 को भारत–स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इससे जनता के बीच परस्पर संपर्क और मजबूत होंगे। यह देखकर खुशी हुई कि विश्वविद्यालयों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इससे भी हमारे लोगों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
यूरोपीय संघ के साथ हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) स्पेन के साथ आर्थिक साझेदारी पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव डालेगा और हमारे देशों के लोगों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।”
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment