नेपाल में प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल के प्रतिबंध के विरोध को देखते हुए आज शाम एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।एक संदेश में प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि वह स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस कठिन समय में शांति बनाए रखने की अपील की। सर्वदलीय बैठक आज शाम 6 बजे होने वाली है।
विदेश मंत्रालय ने नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के बीच वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को नेपाली अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। मंत्रालय ने बताया कि भारत नेपाल के घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए है। मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा बलों को शक्ति का प्रयोग करने पर बुनियादी सिद्धांतों का अनुपालन करना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह नेपाल की स्थिति पर गहरी चिंता के साथ निगरानी कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि अधिकारियों के लिए शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा और उनका सम्मान करना महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment