Categories: News-Headlines

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 की दूसरी श्रृंखला निवेश के लिए खुल गयी

सॉवरेन गोल्ड बॉण्‍ड 2023-24 की दूसरी श्रृंखला निवेश के लिए खुल गयी है। स्‍वर्ण बॉण्‍ड की खरीद 15 सितंबर तक की जा सकेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने स्‍वर्ण बॉण्‍ड की कीमत 5 हजार 923 रुपये प्रति ग्राम निर्धारित की है। ऑनलाइन खरीद करने वालों और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वालों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। ऑनलाइन निवेशकों को प्रति दस ग्राम 5 हजार 873 रुपये देने होंगे।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के अंतर्गत न्यूनतम एक ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोने की खरीद की जा सकती है। ट्रस्ट और समान संस्थाओं के लिए प्रति वित्त वर्ष खरीद की सीमा 20 किलोग्राम निर्धारित की गई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सोने में निवेश का एक सुरक्षित विकल्प और अतिरिक्त आय का स्रोत प्रदान करता है। सरकार ने नवंबर 2015 में स्वर्ण मुद्रीकरण योजना के तहत सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

5 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.