आज के समाचारपत्रों में जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित खबरें छाई हुई हैं। देशबंधु की हेडलाइन है-शांति संदेश के साथ जी-20 सम्मेलन का समापन। दैनिक जागरण ने जयघोष शीर्षक से लिखा है- जी-20 के नेताओं ने भारत की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर की प्रशंसा। जनसत्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान दिया है-सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक निकायों में सुधार हो। पत्र ने जी-20 समूह की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपे जाने की खबर सचित्र दी है।
हरिभूमि ने लिखा है-दुनिया को भारत से मिली नई रोशनी। पंजाब केसरी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-पश्चिम एशिया कॉरीडोर बनाए जाने की घोषणा को पहले पन्ने पर दिया है। राजस्थान पत्रिका और राष्ट्रीय सहारा ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए विश्व नेताओं का रंगीन चित्र सबसे ऊपर दिया है। राष्ट्रीय सहारा लिखता है- भारत ने नवम्बर में डिजिटल शिखर सम्मेलन आयोजित करने का दिया प्रस्ताव। पत्र ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का बयान दिया है-मोस्ट लव्ड लीडर मोदी।
जनसत्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात को भी प्रमुखता दी है, जिसमें श्री मोदी ने कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों की भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर भारत की चिन्ता से ट्रूडो को अवगत कराया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment