Categories: News-Headlines

सेवानिवृत्‍त लेफ्ट‍िनेंट जनरल अनिल चौहान अगले प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष-CDS नियुक्‍त

नई दिल्ली: सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान अनेक कमांड, स्टाफ और सहायक पदों पर रहे हैं और जम्मू-कश्मीर तथा उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी उन्हें व्यापक अनुभव रहा है।

18 मई 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन प्रदान किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। मेजर जनरल के रैंक में उन्होंने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में, उन्होंने उत्तर-पूर्व में एक कोर की कमान संभाली और बाद में सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने तथा मई 2021 में सेवा से अपनी सेवानिवृत्ति तक पदभार संभाला।

इन कमांड नियुक्तियों के अलावा वह महानिदेशक, मिलिट्री ऑपरेशन्स के प्रभार समेत महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों पर भी रहे। इससे पहले उन्होंने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन के रूप में भी काम किया। वह 31 मई 2021 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में योगदान देना जारी रखा। सेना में विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

6 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

6 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

6 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

7 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

7 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.