Categories: News-Headlines

आज का अखबार 29 सितंबर 2022, सुर्खियों में खबरें

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया-पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों पर प्रतिबंध अखबारों की बड़ी ख़बर है। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है – कट्टरता की नर्सरी बंद, राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में संदिग्‍ध गतिविधियां सामने आने के बाद उठाया गया कदम। परिवार पोषण के नाम पर खाड़ी देशों से आता था पैसा। राजस्‍थान पत्रिका की टिप्‍पणी है – आतंक के पालन-पोषण पर ताला, सरकार ने खोला कच्‍चा-चिट्ठा।

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष पद पर सेवानिवृत्‍त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान की नियुक्ति अखबारों की अहम ख़बर है। हिन्‍दुस्‍तान का कहना है कि बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के दौरान जनरल चौहान सैन्‍य अभियान महानिदेशक थे। इसके अलावा जनरल चौहान ने पूर्वोत्‍तर में पूर्वी कमान के जीओसी की जिम्‍मेदारी संभाली। राष्‍ट्रीय और रणनीतिक मामलों में अहम योगदान।

जनसत्‍ता की बड़ी ख़बर है – केन्‍द्र सरकार ने मुफ्त अन्‍न योजना की अवधि बढ़ाई। इस योजना में 80 करोड़ गरीबों को पांच किलो गेहूं और चावल हर महीने दिया जाता है। राष्‍ट्रीय सहारा का कहना है – तीन रेलवे स्‍टेशनों का होगा सौन्‍दर्यीकरण, एयरपोर्ट की तरह बनाए जाएंगे दिल्‍ली, अहमदाबाद, मुम्‍बई सीएसटी स्‍टेशन।

दैनिक जागरण की ख़बर है – पांच वर्ष में तीन गुना से ज्‍यादा बढ़ा बैंकों का फंसा कर्ज। इस वर्ष मार्च में आठ लाख 58 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था बकाया। हिन्‍दुस्‍तान का कहना है – जीएसटी संग्रह लगातार सातवें महीने रहेगा ऊंचा। पहली अक्‍तूबर को जारी होंगे सितम्‍बर माह के जीएसटी आंकड़े। आर्थिक विशेषज्ञों के हवाले से पत्र लिखता है – रूस-यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद चुनौतियों से उबर रही है अर्थव्‍यवस्‍था।

ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है – ईरान के 80 शहरों में फैला प्रदर्शन, दमन तेज़, 76 मौतें, संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा- गैर-जरूरी बल प्रयोग से बचें।

दैनिक भास्‍कर की ख़बर है – कनाडा में महंगाई दर 42 साल में सबसे अधिक, हर महीने का खर्च एक हज़ार डॉलर तक बढ़ा, भारतीय छात्रों को गुरूद्वारों में लेनी पड़ रही है शरण। एक साल में खाने-पीने का सामान दस दशमलव आठ प्रतिशत महंगा हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

3 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

3 days ago

This website uses cookies.