Categories: News-Headlines

सेल का वित्त वर्ष 2022 के दौरान 18.733 मिलियन टन हॉट मेटल और 17.37 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन, जो अब तक का सर्वाधिक

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने आज नई दिल्ली में कंपनी के मुख्यालय में अपनी 50वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित की। सेल की अध्यक्ष सोमा मंडल ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में सोमा मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कंपनी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कंपनी की भविष्य की कार्ययोजना के बारे में बताया। सेल ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 18.733 मिलियन टन (एमटी) हॉट मेटल और 17.366 एमटी कच्चे इस्पात का उत्पादन किया, जो अब तक का सर्वाधिक है। कंपनी ने पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली भारतीय कंपनियों के शीर्ष समूह में में प्रवेश किया। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 1.03 लाख करोड़ रुपए का कारोबार, पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अब तक के सर्वाधिक 68452 करोड रुपए की तुलना में 50 प्रतिशत की पर्याप्त वृद्धि दर्शाता है। कारोबार में वृद्धि के साथ-साथ उन्नत संचालन आत्मक निष्पादन से इस कंपनी को मुनाफे के रूप में भी अब तक के उच्चतम आंकड़े तक पहुंचने में मदद मिली।

सोमा मंडल ने वर्ष 2022 को देश के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष बताया, क्योंकि भारत ने स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे किए और इसे आधुनिक भारत की यात्रा में एक असाधारण मील का पत्थर के रूप में निरूपित किया, जो भारत 2.0 में आगे बढ़ने के लिए भारत की तैयारियों के संदर्भ में और भी अधिक महत्व रखता है। सेल की अध्यक्ष ने कहा कि सेल आंतरिक शक्ति और संसाधनों के बल पर भारत की इस विकास गाथा में योगदान देने के लिए तैयार है।

सोमा मंडल ने एक ईमानदार नैतिक कॉर्पोरेट के रूप में सेल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। आने वाले समय में, सेल वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए कई और कार्य करेगा। सिल्की अध्यक्ष ने कहा कि स्थिरता पर उचित जोर देने के साथ, कंपनी भविष्य के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप का निर्माण करते हुए अपनी प्रक्रियाओं, उत्पाद सामग्री, नीतियों में लगातार सुधार कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

13 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

14 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

14 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

14 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

14 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.