Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने को लेकर जयपुर फुट टीम को सीरिया के लिए रवाना किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा, “जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से ज्यादा धार्मिक कुछ नहीं है।” उन्होंने लोगों से अपनी क्षमता के अनुरूप समाज को वापस देने का अनुरोध किया। उपराष्ट्रपति ने कृत्रिम अंग (जयपुर फुट) फिटमेंट शिविर लगाने के लिए सीरिया जाने वाले भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) के आठ लोगों की टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीम सीरिया के दमिश्क में एक शिविर स्थापित करेगी, जिससे आने वाले 42 दिनों में दिव्यांगों को 600 कृत्रिम अंग प्रदान किए जा सकें।

उपराष्ट्रपति ने बीएमवीएसएस के प्रयासों की सराहना की। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि इस संगठन ने जयपुर फुट को पूरे विश्व में लोकप्रिय बनाकर और अपनी सेवाएं नि:शुल्क प्रदान करके, साझा करने व देखभाल करने के भारत के सभ्यतागत लोक व्यवहार का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी अन्य पहलों की तरह यह नवीनतम प्रयास भी भारत के लिए भारी सद्भावना उत्पन्न करेंगे।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सीरिया में मिशन शुरू करने के साहस के लिए इस टीम की सराहना और उनके प्रयासों में सफलता की कामना की। उन्होंने बीएमवीएसएस की टीम, जिसका नेतृत्व इसके संस्थापक डी.आर. मेहता ने किया और इसके कुछ लाभार्थी, जिन्होंने जयपुर फुट का उपयोग किया हुआ था, के साथ बातचीत की।

यह उल्लेखनीय है कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिलीपींस में बीएमवीएसएस के एक ऐसे केंद्र का दौरा किया था। इसके अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने 2019 में वियतनाम के हनोई में बीएमवीएसएस के एक फिटमेंट शिविर का उद्घाटन किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

8 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

8 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

9 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

9 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

9 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.