Categories: News-Headlines

सेमीकॉनइंडिया में IISc, बेंगलुरु के सेंटर फॉर नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग (CENSE) और लैम रिसर्च इंडिया के बीच MoU पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई)ने आज गुजरात के गांधीनगर में आयोजित सेमीकॉनइंडिया में बेंगलुरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के सेंटर फॉर नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीईएनएसई) और लैम रिसर्च इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की घोषणा की।

मंत्रालय की सहभागिता रूपी यह पहल आईआईएससी के सीईएनएसई की अकादमिक उत्कृष्टता और लैम रिसर्च की वैश्विक विशेषज्ञता को एक साथ लाता है। लैम रिसर्च, अभिनव वफर फैब्रिकेशन उपकरण का एक प्रसिद्ध आपूर्तिकर्ता है।

लैम रिसर्च का महत्वाकांक्षी लक्ष्य अगले 10 वर्षों के दौरान भारत में नैनो-फैब्रिकेशन में 60,000 सुदृढ़ कार्यबल विकसित करने के लिए सेमीवर्स सॉल्यूशन्स का उपयोग करना है।

इस सहभागिता का मुख्य उद्देश्य भारतीय विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त रूप से एक अनुकूलित पाठ्यक्रम विकसित करना है, जो सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन तकनीक शिक्षण के लिए होगा। यह लैम रिसर्च के अत्याधुनिक सेमीवर्स सॉल्यूशन्स वर्चुअल फैब्रिकेशन सॉफ्टवेयर- सिम्युलेटर3डी का उपयोग करेगा।

आईआईएससी और लैम रिसर्च एक साथ मिलकर प्रायोगिक पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। इसका पहला चरण दिसंबर, 2023 तक और दूसरा चरण जून, 2024 तक पूरा होने की आशा है।

इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमिता व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, मंत्रालय के सचिव अलकेश कुमार, एसईएमआई के अध्यक्ष अजित मनोचा सहित सरकार और उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.