प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नशीले पदार्थों की समस्या के समाधान के लिए लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संगीत कार्यक्रमों और बाइक रैलियों के जरिए नशीले पदार्थों के विरूद्ध लोगों को जागरूक बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ की चर्चा भी की जहां नशीले पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता के लिए वादा नाम से क्लब चलाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसे कई खेल समूह बनाये गये हैं जहां फिटनेस पर जोर दिया जा रहा है और नशा मुक्ति अभियान चलाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इन अभियानों में युवाओं की भागीदारी को बहुत उत्साहवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त भारत अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2020 को की गई थी। इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को नशीले पदार्थों से दूर रखना था। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि अब तक इस अभियान से 11 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो सप्ताह पहले एक बड़ी कार्रवाई के तहत, जब्त किये गये डेढ़ लाख किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत ने दस लाख किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट कर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। इन नशीले पदार्थों की कीमत 12 हजार करोड़ रूपये से अधिक थी।
प्रधानमंत्री ने नशा-मुक्ति में योगदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सराहना की। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक गांव बिचारपुर का उदाहरण दिया जिसे मिनी ब्राजील कहा जाता है क्योंकि यहां के खिलाड़ी फुटबॉल में नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिचारपुर गांव के मिनी ब्राजील बनने की यात्रा लगभग ढाई दशक पहले शुरू हुई थी जब बिचारपुर अवैध शराब और नशे की गिरफ्त के कारण बदनाम था। फुटबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच रईस अहमद ने इस गांव के युवाओं की प्रतिभा को पहचाना और उन्होंने उन्हें फुटबॉल का प्रशिक्षण देना शुरू किया। धीरे धीरे बिचारपुर की पहचान फुटबॉल खिलाडियों के गांव के रूप में होने लगी। इस गांव में फुटबॉल क्रांति नामक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम इतना सफल रहा है कि अब तक बिचारपुर गांव के 40 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि मध्य प्रदेश के शहडोल और आस-पास के इलाकों में 12 सौ से अधिक फुटबॉल क्लब सक्रिय हैं।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment