थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल एम एम नरवणे, उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के साथ पुणे के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में 12 अप्रैल 2022 को आयोजित एक समारोह के दौरान सेना प्रमुख ने स्वदेश में ही विकसित क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल मीडियम (क्यूआरएफवी), इन्फैंट्री प्रोटेक्टेड मोबिलिटी व्हीकल (आईपीएमवी) और अल्ट्रा लॉन्ग रेंज ऑब्जर्वेशन के पहले सेट को सेवा में शामिल किया। जिसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड (टीएएसएल) द्वारा उन्नत प्रणाली से तैयार किया गया है और साथ ही भारत फोर्ज द्वारा विकसित मोनोकोक हल मल्टी रोल माइन प्रोटेक्टेड आर्मर्ड व्हीकल को भी उन्होंने सेवा में नियुक्त किया।
सेना प्रमुख ने भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल को मजबूत करने और पिछले कई दशकों से भारतीय सेना के साथ निरंतर जुड़ाव के लिए टाटा तथा भारत फोर्ज की सराहना की। टीएएसएल और भारत फोर्ज द्वारा इन स्वदेशी रूप से विकसित रक्षा प्रणालियों को शामिल करने से भविष्य के युद्धों में भारतीय सेना की परिचालन क्षमताओं में काफी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर कई सेवानिवृत्त और सेवारत गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment