Categories: News-Headlines

सेना के जवानों ने आज पुंछ के भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन पर लगभग दो दर्जन राउंड फायरिंग की

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने आज सीमावर्ती जिले पुंछ के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन पर लगभग दो दर्जन राउंड फायरिंग की। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पुंछ जिले के मेंढर और कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर कुछ देर मंडराने के बाद ड्रोन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लौटने में कामयाब रहा। घटना के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ न गिराए गए हों। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक ऑपरेशन जारी था। मंगलवार रात भी पुंछ सेक्टर के सरला इलाके में एलओसी के पास संदिग्ध हरकत देखने के बाद जवानों ने फायरिंग की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

10 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

11 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

11 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

11 hours ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More

11 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.