सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज कहा कि उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर लेकिन अब भी संवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत निरंतर राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत कर रहा है और देश किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आज नई दिल्ली में वार्षिक संवाददाता सम्मेलन के आरंभ में जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय सेना आधुनिक और फुर्तीली बनने के लिए निरंतर विकास, नवाचार और नूतन प्रौद्योगिकी अपनाने पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक बनने के लिए सेना स्वदेशीकरण पर ध्यान दे रही है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के तहत निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में अच्छी प्रगति हुई है।
जम्मू-कश्मीर में वर्तमान सुरक्षा स्थिति पर सेना अध्यक्ष ने कहा कि घाटी में स्थिति सामान्य हो रही है लेकिन राजौरी और पुंछ क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्ष में 45 आतंकियों का खात्मा किया गया है। पिछले वर्ष आतंकियों की घुसपैठ की पांच कोशिश नाकाम की गई।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment