सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को ऋण प्रदान करने वाले वित्तीय एवं प्रौद्योगिकी मंच यू ग्रो कैपिटल ने बुधवार को कहा कि उसने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ ऋण मुहैया कराने के लिए एक समझौता किया है।
एक बयान में बताया गया कि उनकी अगले 12 महीने में एमएसएमई क्षेत्र की इकाईयों के बीच 1,000 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की योजना है।
इसमें बताया गया कि यह ऋण यू एग्रो कैपिटल के प्रथम, संजीवनी, साथी, ग्रो एमएसएमई और मशीनरी फाइनेंसिंग जैसे कार्यक्रमों के तहत एमएसएमई क्षेत्र की विभिन्न इकाईयों को दिया जाएगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक राजीव पुरी ने कहा कि इस समझौते से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को किफायती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जा सकेगा।
यू एग्रो कैपिटल के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सचिंद्र नाथ ने कहा कि यह पहली बार है जब इस मंच ने अपने सभी कार्यक्रमों के लिए सह-ऋण प्रदाता समझौता किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment