प्रमुख मीडिया फर्म सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्रालि (एसपीएनआई) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (जील) ने बुधवार को कहा कि उनके बीच विलय के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
दोनों कंपनियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि ‘‘जील और एसपीएनआई के बीच विलय संबंधी समझौता हुआ है जिसके तहत उनके लाइनर नेटवर्क, डिजिटल संपत्तियों, निर्माण परिचालन और कार्यक्रम लाइब्रेरी को साथ लाया जाएगा।’’
सितंबर में जब विलय की घोषणा हुई थी तब दोनों नेटवर्क ने कहा था कि सोनी 1.575 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी और विलय करके बनाई गई नई इकाई में 52.93 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी और इसमें जील की हिस्सेदारी 47.07 प्रतिशत रहेगी।
बयान में कहा गया कि इस समझौते के तहत एसपीएनआई के पास लगभग 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर का नकद अधिशेष उपलब्ध होगा।
इसमें कहा गया कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड के पुनीत गोयनका विलय के बाद बनी इकाई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment