सूडान की राजधानी खार्तूम के निकटवर्ती शहर-ओमदुरमैन के आवासीय इलाके में शनिवार सुबह हुए हवाई हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं और कई दर्जन लोग घायल हैं। सूडान के अर्धसैनिक बल- आर एस एफ ने हमले के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि इस हमले में तीस से अधिक लोग मारे गए हैं, कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और कई दर्जन लोग घायल हैं। आर एस एफ ने अपने समर्थकों से सैन्य कार्रवाई का संज्ञान लेने को कहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ताजा घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाओं से देश में गृहयुद्ध फैल सकता है जिसका असर पूरे क्षेत्र पर पडेगा। उन्होंने दोनों पक्षों से संघर्ष विराम और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। सूडान में इस वर्ष अप्रैल में सशस्त्र बलों और आर एस एफ के बीच शुरू हुए संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं और राजधानी खार्तूम के कुछ इलाके युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गए हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment