Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने दारस सलाम में तंजानिया के राष्‍ट्रपति समी हसन से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने दारस सलाम में तंजानिया के राष्‍ट्रपति समी हसन से मुलाकात की और उन्‍हें राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की व्‍यक्तिगत शुभकामनाएं दी। तंजानिया में भारत की ओर से की गई विकास गतिविधियों के बारे में राष्‍ट्रपति हसन द्वारा सराहना किए जाने पर विदेश मंत्री ने उनका धन्‍यवाद किया। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि जल भागीदारी, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी-आईसीटी के क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ सहयोग का बहुत लाभ हुआ है। उन्‍होंने यह भी कहा कि तंजानिया में आईआईटी परिसर की स्‍थापना से भारत और तंजानिया के बीच सहयोग एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

डॉक्‍टर जयशंकर ने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सम्‍बन्‍ध, जहाजरानी सहयोग और क्षमता निर्माण के बारे में भी विचार-विमर्श किया। उन्‍होंने भारत की जी-20 सदस्‍यता और वैश्विक दक्षिण पहल के बारे में तंजानिया के सकारात्‍मक विचारों की सराहना की।

विदेश मंत्री ने आज आर्थिक, तकनीकी और वैज्ञानिक सहयोग के बारे में दसवें भारत-तंजानिया संयुक्‍त आयोग की सहअध्‍यक्षता की। इसमें राजनीतिक, व्‍यापार और निवेश, विकास भागीदार, क्षमता निर्माण, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, कौशल तथा आईसीटी विकास, ऊर्जा, खनन, सागरीय अर्थव्‍यवस्‍था तथा सांस्‍कृतिक संबंधों के बारे में विचार-विमर्श हुआ। डॉक्‍टर जयशंकर और तंजानिया के विदेश मंत्री डॉक्‍टर ईस्‍तरगोमेना ताक्‍स ने राष्‍ट्रमंडल, गुट निरपेक्ष आंदोलन और संयुक्‍त राष्‍ट्र संगठन से सम्‍बन्धित मुद्दों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.