उच्चतम न्यायालय ने जनता को लुभाने के लिए मुफ्त चीजें देने के वायदे के मुद्दे पर चर्चा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने और सर्वदलीय बैठक बुलाने का आह्वान किया है। पहली बार इस निर्णय की लाइवस्ट्रीमिंग की गई। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमना के कार्यकाल के अंतिम दिन यह व्यवस्था की गई।
प्रधान न्यायाधीश की अदालत से पहली बार लाइवस्ट्रीम की गई 20 सुनवाइयों में से एक मुफ्त चीजें देने के वायदों से जुड़ा मुकदमा भी था। एक याचिका में चुनाव के दौरान नि:शुल्क चीजें देने के वायदे करने वाले राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द करने की मांग की गई है। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमना ने कहा कि इस तथ्य से इंकार नहीं किया जा सकता कि निर्वाचक लोकतंत्र में सच्ची शक्ति निर्वाचकों के पास निहित है। मतदाता ही राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के बारे में निर्णय लेते हैं।
प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि इसी तरह के मामले में 2013 के निर्णय पर पुनर्विचार की याचिका पर तीन न्यायाधीशों की पीठ फैसला करेगी। 2013 के निर्णय में कहा गया था कि चुनाव के दौरान नि:शुल्क टेलीविजन या लेपटॉप देने की घोषणा भ्रष्टाचार नहीं है और यह जनकल्याण के लिए राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों से संबंधित है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment