Categories: News-Headlines

सुप्रीम कोर्ट ने धन शोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन की ED द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को रद्द

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने धन शोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को रद्द कर दिया है। न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना, एम.एम. सुन्‍दरेश और बेला त्रिवेदी की खंडपीठ ने हेमन्‍त सोरेन के वकील को उनकी जमानत के लिए झारखंड उच्‍च न्‍यायालय में जाने की सलाह दी है। हेमन्‍त सोरेन को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। हेमन्‍त सोरेन ने अपनी याचिका में सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दलील दी थी कि ई.डी. ने दुर्भावना पूर्ण तरीके से अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री 600 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले और इसकी आय के शोधन में शामिल है।

Leave a Comment

Recent Posts

आज पेट्रोल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा या सस्ता हुआ।

 पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.