Categories: News-Headlines

दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं होंगे

दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने ईडी द्वारा जारी किये गए समन को अवैध ठहराया है। इस मामले में अरविन्‍द केजरीवाल को भेजा गया यह पांचवां समन है। वे प्रवर्तन निदेशालय के पहले के किसी भी समन पर उपस्थित नहीं हुए हैं।

विदेश राज्‍य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ई.डी. के समन को पांचवीं बार ठुकराने के लिए अरविन्‍द केजरीवाल की आलोचना की है और उन्‍होंने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर अरविन्‍द केजरीवाल किसी भ्रष्‍टाचार में शामिल नहीं हैं तो ई.डी. के समन से बच क्‍यों रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

आज पेट्रोल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा या सस्ता हुआ।

 पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.