Categories: News-Headlines

सुप्रीम कोर्ट ने डी एम के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने डी एम के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन्‍हें प्रवर्तन निदेशालय ने जून में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। शीर्ष न्‍यायालय ने बालाजी को पांच दिन यानी 12 अगस्‍त तक हिरासत में लेने की प्रवर्तन निदेशालय की मांग को भी स्वीकार कर‍ लिया है। इससे पहले मद्रास उच्‍च न्‍यायालय ने वी सेंथिल बालाजी और उनकी पत्‍नी को जमानत देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। बालाजी पर वर्ष 2011 से 2015 तक तमिलनाडु का परिवहन मंत्री रहने के दौरान बस ड्राइवर, कंडक्टर और जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति में धांधली के आरोप हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.