सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले की विशेष जांच दल-एस आई टी द्वारा चल रही जांच की निगरानी के लिए राज्य सरकार द्वारा घटित न्यायिक आयोग पर उसे भरोसा नहीं है। यह मामला कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को एक वाहन से कुचले जाने का है। यह वाहन केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा का था।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच की निगरानी के लिए एक सदस्यीय आयोग गठित किया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव इसकी निगरानी करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रामन्ना और न्यायमूर्ति सूर्यकांत तथा हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि जांच आयोग में अन्य राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने आयोग में पंजाब उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश राकेश कुमार जैन या हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजीत सिंह की नियुक्ति का सुझाव दिया। उच्चतम न्यायालय ने आज सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले में तीन एफ.आई.आर दर्ज की गई हैं। ये किसानों की मौत, बदले की कार्रवाई में राजनीतिक नेताओं की मौत और एक पत्रकार की मृत्यु से संबंधित हैं। न्यायालय ने कहा कि तीनों एफ.आई.आर की जांच स्वतंत्र रूप से होनी चाहिए और एक मामले के सबूतों का उपयोग दूसरी घटना के आरोपियों को बचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment