केंद्रीय खेल मंत्रालय से मान्यता हासिल करने वाले योगासन की पहली (ऑफलाइन) राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 13 नवंबर के बीच भुवनेश्वर में किया जाएगा, जिसमें 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ (एनवाईएसएफ) ओडिशा सरकार के सहयोग से इसका आयोजन करेगा। ओडिशा इससे पहले हॉकी और अन्य खेलों की मेजबानी भी करता रहा है।
ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांत बेहड़ा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप विश्व स्तरीय योगासन एथलीटों और प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘खेल हमेशा ओडिशा सरकार के लिए एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है। योग हाल के वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गया है। यह भारत के लिये योगासन को वैश्विक खेल मंच पर एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करने का समय है। ’’
बेहड़ा ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि पहली राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप विश्वस्तरीय योगासन एथलीटों और प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’
योगासन को खेलो इंडिया युवा खेलों में शामिल किया गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment